Home राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का हुआ निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का हुआ निधन

चोट लगने के बाद बीते दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का सोमवार को निधन हो गया। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली। कांग्रेस ने ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस के निधन की जानकारी दी।
अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने उनके निधन पर ट्विट करके श्रद्धांजलि दी है।

इसके साथ ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके राजनीतिक जीवन को याद करते उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version