Home मनोरंजन शाहरूख खान हुए कोरोना पॉजिटिव, देश में ये है कोरोना का हाल

शाहरूख खान हुए कोरोना पॉजिटिव, देश में ये है कोरोना का हाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनके फैन्स उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शनिवार को कार्तिक आर्यन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। वहीं रविवार को जानकारी मिली की कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र पफडणवीस के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आई थी। हाल के दिनों में मुंबई सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसको लेकर उपमुख्यंत्री आदित्य ठाकरे ने कोरोना के चौथे वेब की आशंका भी जताई और कहा कि जरूरत पड़ने पर फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 4,270 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 15 लोगों की एक दिन में कोरोना से मौत हुई है। बीते एक दिनों में कोविड-19 से 2,619 लोग रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 24,052 है। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,692 है। देश में कोरोना के कुल रिकवरी 4,26,28,073 करोड़ है और कोरोना की कुल संख्या 4,31,76,817 करोड़ हो गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,94,09,46,157 करोड़ से पार है।

Exit mobile version