Home राष्ट्रीय शर्दिया नवरात्रि 2022: प्रथम नवरात्रि के दिन बन रहे हैं शुभ...

शर्दिया नवरात्रि 2022: प्रथम नवरात्रि के दिन बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए क्या रहेगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ही ब्रह्म योग की शुरूआत होगी। शास्त्रों के मुताबिक, शुक्ल व ब्रह्म योग में किए गए कार्य बेहद शुभ एवं फलदायी माना गया है।

सोमवार, 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इसे बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल व ब्रह्म योग का अद्भभुत संयोग बन रहा है। नवरात्रि पर इस वर्ष माता रानी हाथी की सवारी से पृथ्वी पर पधारेंगी। माता की सवारी को बहुत शुभ माना जा रहा है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-

सोमवार के दिन 26 सितम्बर 2022 को कलश स्थापना किया जायेगा। शुभ मुहूर्त- 06:11 (एएम) से 07:51 (एएम) तक रहेगा। इसकी अवधि – 01 घण्टा 40 मिनट तक होगी। कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त- 11:48 (एएम) से 12:36 (पीएम) तक रहेगा। इसकी अवधि – 00 घण्टे 48 मिनट तक।

शुक्ल व ब्रह्म योग महत्व

सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग रहेगा। इसके बाद ही ब्रह्म योग की शुरूआत होगी। शास्त्रों के मुताबिक, शुक्ल व ब्रह्म योग में किए गए कार्य बेहद शुभ एवं फलदायी माना गया है।

प्रथम नवरात्रि के दिन बन रहे ये शुभ संयोग-

• ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 एएम से 05:23 एएम तक है।

• अभिजित मुहूर्त- 11:48 एएम से 12:36 पीएम तक है।

• विजय मुहूर्त- 02:13 पीएम से 03:01 पीएम तक है।

• गोधूलि मुहूर्त- 06:01 पीएम से 06:25 पीएम तक है।

• अमृत काल 12:11 एएम, सितम्बर 27 से 01:49 एएम तक है।

Exit mobile version