अपनी खूबसूरती और अदाओं से कई एक्ट्रेस को टक्कर दे चुकी शिबानी दांडेकर का आज जन्मदिन है। वह हर साल 27 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। शिबानी एक्टिंग के साथ साथ संगीत का भी हुनर रखती हैं तथा वह जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं।
जानी मानी अभिनेत्री शिबानी दांडेकर का आज जन्मदिन है। अपनी खूबसूरती और अदायों से कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे चुकी शिबानी हर साल 27 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। पुणे के एक मराठी परिवार में वर्ष 1980 को आज ही के दिन शिबानी का जन्म हुआ थाा। मराठी परिवार में जन्मी शिबानी नें अपना करियर बतौर एंकर के रूप में शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने भारत आकर मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाने की सोची। आज एक्ट्रेस शिबानी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं।
एक सिंगर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली शिबानी ने कई टेलीविजन शोज को होस्ट किया हैं। मराठी फैमिली से संबंध रखने वाली शिबानी 2 बहनों में सबसे बड़ी बहन हैं। उनकी बहन अनुजा दांडेकर भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कि जानी मानी हस्ती हैं। शिबानी दांडेकर संगीत की शौकीन हैं उनका खुद का डी- मेजर नाम का म्यूजिक बैंड भी है। शिबानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रही हैं। एक्टर एवं निर्माता फरहान अख्तर के साथ अपने रिश्तों को लेकर शिबानी काफी सुर्खियों में थी। हालांकि अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प है। आई कैन डू दैट के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इस शो में शिबानी एक कंटेस्टेंट थी और वहीं फरहान शो के निर्माता थे। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इनके अफेयर की चर्चा भी सामने आने लगी थी।
बता दें कि फरहान पहले से शादीशुदा होने के कारण फरहान इस रिश्ते से इंकार करते थे लेकिन बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने खुल कर स्वीकार किया। दोनों साथ में अपनी फोटोज शेयर करते और घूमते भी नजर आते हैं। फरहान ने अपनी पहली बीवी अधुना भबानी के साथ अपने 16 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर शिबानी से इस वर्ष शादी रचाई है।