Bollywood News : अभी भी आइसीयू में है गायिका लता मंगेशकर

देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। मुंबई में कई नामी गिरामी हस्ती कोरोना से संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती है। मशहूर पार्श्व गायिका लता मंगेशकर बीते 8 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिन और उन्हें भर्ती रहना पड़ सकता है।

मुंबई। भारत की मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभी भी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। इन दिनों आठ दिनों में बहुत कुछ नहीं कहा गया था। आठ दिन के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी हेल्थ बुलेटिन सार्वजनिक की गई और कहा गया कि स्थिति स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, गायिका लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है इसलिए उनको आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वह अभी कुछ और दिन आईसीयू में रहेंगी। वह कितने दिन आईसीयू में रहेंगी यह कह पाना मुश्किल है। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा है कि लता मंगेशकर 10-12 दिनों तक आईसीयू में रह सकती हैं। डॉक्टर ने कहा है कि हालत पहले से बहुत सही है। उनके हेल्थ में सुधार भी दिख रहा है।

बता दें कि लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पार्श्व गायिकाओं में से एक माना जाता है। लता को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं।