Home क्राइम कोर्ट में तलब किए गए गायक यो यो हनी सिंह, पत्नी...

कोर्ट में तलब किए गए गायक यो यो हनी सिंह, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

नई दिल्ली। घरेलू हिंसा के मामले में गायक यो यो सिंह को आज राजधानी के एक अदालत में तलब किया गया है। बॉलीवुड गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) घरेलू हिंसा मामले में तीस हज़ारी अदालत पहुंचे।

अभी तक कोर्ट की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पा रही है। बता दें कि पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का संगीन आरोप लगाया है जिसकी सुनवाई दिल्ली की अदालत में चल रही है और पिछली सुनवाई में बीमार होने के चलते वह अदालत में पेश नहीं हो सके थे।

गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया।

Exit mobile version