Home लाइफस्टाइल आप साॅक्स लवर हैं? बनिए, पर पुरानी को फेंके नहीं, कई फायदें...

आप साॅक्स लवर हैं? बनिए, पर पुरानी को फेंके नहीं, कई फायदें हैं इसके

क्रिएटिविटी से आप छुपे टैलेंट को निखार सकते हैं। साथ ही इससे ज़िदगी को हैप्पी-हैप्पी बना सकते हैं। शुरुआत करते हैं जुराबों से।

नई दिल्ली। आप साॅक्स लवर हैं? या नहीं हैं? दोनों ही स्थितियों में नया इस्तेमाल और पुराना डस्टबिन में जाता है। आपकी भी ऐसी आदत है। तो इसे आज से ही छोड़ दें। यह आदत आपको नुकसान पहुंचाएगी। आपका बजट गड़बड़ाएगी। यह सच है। यहां कोई ज्योतिष की बात नहीं हो रही है। आपको क्रिएटिव बनाने पर हम ज़ोर दे रहे हैं। जो आपकी क्रिएटिविटी को निखारेगा और आपके पैसे भी बचाएगा। जानते हैं कैसे।

आप कितने भी सफाई पसंद हो। अक्सर पुरानी व बेकार जुराबों का थैला अलमारी के किसी कोने में दबा जरूर रहता है। पुरानी जुराबों की उम्दा क्वालिटी, बेहतरीन डिजाइन, नएपन लिए पैटर्न के प्रति मोह उन्हें फेंकने नहीं देता। लेकिन पुरानी जुराबों का थैला जगह जरूर घेरता है। जानते हैं पुरानी व बेकार जुराबों के उम्दा पुनः उपयोगी बनाने के कारगर टिप्स, जो अनुपयोगी को उपयोगी बना देंगे।

1- आपकी मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। और सूजी हुई मांसपेशियों को दर्द से राहत देने के लिए आपके डाॅक्टर ने आइस पैक के उपयोग की सलाह दी है। ऐसे में बाजार से आइस पैक न खरीदें। इसकी जगह पुरानी जुराबों का इस्तेमाल करें। आइस पैक के लिए पुरानी जुराब में बर्फ के टुकडें डालकर प्रयोग करें।

2 – मांसपेशियों में गर्म सिकांई करने के लिए पुरानी जुराबों को कैंची से दो टुकडों में काटकर माइक्रोवेव में गर्म करकेे सूजी व ऐंठी हुई मांसपेशियों पर रखें। नाॅयलन की जुराबों से गर्म सेकाईं ऐंठी मांसपेशियों को राहत प्रदान करेगी।

3 – घुटनों की साॅक्स बनाएं। यानी नी-वाॅरमर पुरानी जुराबों का पंजा वाला हिस्सा कटाकर उसमें महीन तार वाला इलास्टिक डालकर घुटने के लिए साॅक्स बनाएं।

4 – आप क्रिएटिव हैं, तो पुरानी साॅक्स से खिलौने बनाएं।

5 – कीमती फर्नीचर, इलेक्टोनिक, बर्तन, ज्वेलरी को कोमलता से पुरानी जुराब से साफ करें।

6 – बर्तन की धुलाई के बाद किचन सिंक पुरानी जुराब मेें डिटरजेंट डालकर साफ करें। इससे सिंक के कोने-कोने की बेहतरीन सफाई होगी।

7- वाॅशबेसिन, टूटियों व टंकी की सफाई पुरानी जुराब से सफाई करें।

8 – कीमती जूतों को पहने के बाद पुरानी ओवर साइज साॅक्स में सहेजकर रखें।

Exit mobile version