पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 24 अक्तूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जायेगा। दीवाली के ठीक अगले दिन यानी गंधर्व पूजा के दिन सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। हमेशा अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगता है और हर वर्ष दीवाली भी अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। ग्रहण के समय सूर्य तुला राशि में होंगे, जो इनकी निचली राशि मानी जाती है। इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन विशेष कर वृष, मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों को सावधान रहना होगा।
पंचांग के अनुसार 25 अक्तूबर को दिन में 02:29 (पीएम) पर सूर्य ग्रहण शुरू होगा। ज्योतिषी का कहना है कि सूतक काल सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही लग जाता है। इसलिए 24 अक्टूबर को सूतक काल दिवाली की रात 02:30 (एम) से ही लग जायेगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस लिए यह सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
• मिथुन राशि: सूर्य ग्रहण आपके लिए कष्ट दायक हो सकता है। आपके फिजूल खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका बजट डगमगा सकता है। किसी जरूरी काम में परेशानी आ सकती है। होने वाली कोई व्यापारिक डील कैंसिल भी हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव जैसी चीजे हो सकती हैं।
• तुला राशि: आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। किसी बात को लेकर डर बना रहेगा।
• कन्या राशि: यह सूर्य ग्रहण आपके आर्थिक स्थिति में परेशानियाँ पैदा करेगा। इस दौरान आपके व्यापार पर प्रभाव हो सकता है। यह समय व्यापार शुरू करने या उसमे निवेश करने के लिए ठीक नहीं है।
• वृष राशि: सूर्य ग्रहण आपके लिए अशुभ होगा। आपको अपने सेहत का ध्यान रखना होगा। इसलिए खानपान को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश से बचें।