कोरोना काल में मसीहा बनकर आए सोनू सूद, उनका फाउण्डेशन आज भी कर रहा है समाज के लिए ये काम

रील नहीं रीयल लाइफ के हीरो को कितना सम्मान मिलता है, यदि यह देखना हो तो बीते एक साल से आप सोनू सूद को देख और समझ सकते हैं। उनके कार्यों की जानकारी ले सकते हैं, उनके फाउण्डेशन को जान सकते हैं। बाॅलीवुड कीे दुनिया से अधिक सामाजिक सरोकार और लोगों के मदद करके उन्होंने अपनी छवि गरीबों के मसीहा की बना ली है।

मुंबई। बीता साल कोरोना के नाम रहा। लोगों ने कई तरह के कष्ट झेलें। मायानगरी मुंबई से कामगारों और मजदूरों को जब भविष्य और रोजी-रोटी का डर सताने लगा तो वे अपने घरों की लौटने लगे। यह खबर देश ही नहीं, विदेश तक गई। सरकारी प्रयास और कई नामचीन सामाजिक संस्था कुछ अधिक नहीं करते दिखे। ऐसे में एक नया नाम निकल कर लोगों के सामने आया। अब तक उसे लोगों ने रील लाइफ में हीरो बनते देखा था, लेकिन वह व्यक्ति जब रीयल लाइफ में जरूरतमंदों के बीच आया, तो वह वास्तव में हीरो ही नहीं, गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा।

हम बात कर रहे हैं सोनू सूद की। बाॅलीवुड अभिनेता। एक साल पहले तक उनकी केवल यही पहचान थी। आज साल 2021 में देश का हर गरीब, हर मेहनतकश महिला उन्हें जानती हैं। कितने परिवार को उन्होंने सकुशल घर पहुंचावाया, हर लोग उन्हें दुआ दे रहे हैं। अब मीडिया सहित तमाम मंचों पर सोनू सूद की पहले से अधिक बात होती है। बीते कुछ दिनों से जब कोरोना संक्रमण का दूसरा प्रचंड लहर दिख रहा है, तो सोनू सूद के कामों के बारे में लोग फिर से जानकारी हासिल करते दिख रहे हैं।

आइए, हम बताते हैं कि सोनू सूद के बारे में। उनके अभिनय की कहानी नहीं, उनके गरीबों के मसीहा बनने की बात की। वे अपने समाजिक कार्यों को अब सोनू सूद फाउण्डेशन के जरिए कर रहे हैं। कई वैश्विक कंपनियों ने भी उनसे सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग मांगा है। उन्हें सहर्ष अनुमति और सहभागिता प्रदान की है।

चमोली त्रासदी में भी बढाए हाथ

कुछ दिन पहले जब उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा से कई लोग बेघर हो गए हैं। उस समय बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को लोगों ने अपने बीच पाया। उन्होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। सोनू सूद ने चमोली त्रासदी में एक पीड़ित परिवार के बच्चों को गोद लेने का फैसला लिया। टिहरी जिले की दोगी पट्टी में रह रहे एक परिवार की की चार बच्चियों को उन्होंने गोद लिया है। बता दें कि  आपदा में इन बच्चियों के पिता की मौत हो गई थी। सोनू सूद ने आलम सिंह के चारों बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिया है।

बना रहे हैं बेटियों को मजबूत

Mi India और अभिनेता सोनू सूद ने #ShaktiHarHaath अभियान के तहत उन लड़कियों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है, जो विकलांगता की शिकार हुई हैं। जिनके पास हाथ नहीं है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए और कम दाम में प्रोस्थेटिक आर्म्स और विकलांगता से संबंधित किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता देने के लिए Inali foundation भी आगे आया है। Mi India ने सोनू सूद और Inali foundation के साथ 500 लड़कियों को प्रोस्थेटिक आर्म्स देकर एक छोटी सी कोशिश की है, ताकि उन्हें अपने सपने पूरा करते समय कोई बाधा महसूस न हो।

शिक्षा का भी जला रहे हैं अलख

जनवरी महीने में जरूरतमंद बच्चों को Smartphones देकर #ShikshaHarHaath अभियान की शुरुआत की थी, जिससे कि ये बच्चे ऑनलाइन अपनी शिक्षा को जारी रख पाएं।

जो भी दरवाजे पर आ गया, नहीं जाएगा खाली

सोनू सूद फाउण्उेशन के पास जो भी अपनी जरूरत को लेकर आया, उसकी जरूरत पूरी कर दी जाती है। कई बार उसे करवाई भी जाती है। हर कोई अभिनेता सोनू सूद से ही मिले, यह संभव नहीं है। इसलिए उनका कार्यालय जरूरतमंदों के लिए हर समय तत्पर होता है।