Home क्राइम जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी सहित कई लोग हुए घायल

जुमे की नमाज के बाद पत्थरबाजी, पुलिसकर्मी सहित कई लोग हुए घायल

भाजपा नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पत्थरबाजी की। आगजनी हुई। दिल्ली से लेकर प्रयागराज, हैदराबाद, हावड़ा और रांची में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हुई। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। रांची में कर्फ्यू लगा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनता से शांति की अपील कर रहे हैं।

नई दिल्ली। भाजपा नेता नुपुर शर्मा को पार्टी की ओर से भले ही निष्कासित कर दिया गया है, लेकिन मुस्लिम समुदाय में अभी भी बेहद रोष है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के पहले ही देश के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। दिल्ली के जामा मस्जिद सहित कई दूसरे जगहों पर विरोध के स्वर सुनाई पड़े। झारखंड की राजधानी रांची में नमाज के बाद पत्थरबाजी शुरू हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी सहित आम लोगों के घायल होने की सूचना है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने संबंधित राज्य प्रशासन से पूरी रिपोर्ट तलब किया है।

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया।

इस घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे अचानक इस चिंताजनक (विरोध) घटना के बारे में जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के अपराध और हों।
रांची पुलिस के डीआईजी अनीश गुप्ता की ओर से कहा गया है कि हम प्रयास कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। भारी बलों की तैनाती की गई है। वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है।

प्रयागराज के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ।

इस घटना के बाद प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया का पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे, उनको रिकॉर्ड में लेकर मुकदमा दर्ज़ किया गया है। सभी धर्म गुरुओं से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की CCTV द्वारा पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगाई।

Exit mobile version