Home पॉलिटिक्स महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूथ विंग का जोरदार प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी यूथ विंग का जोरदार प्रदर्शन

सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त जनता और युवा आत्महत्या कर रहे हैं। देश में तानाशाही चल रही है। आम जनता और युवा विरोधी नीतियां बनाकर युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता अपने आखरी दम तक इन नीतियों का विरोध करेंगे।

दिल्ली/हरियाणा । आम आदमी पार्टी की यूथ विंग की ओर बढ़ती महंगाई के खिलाफ वीरवार को फिरोजशाह रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा दिल्ली पहुंचे। पहले से तय रूट के अनुसार आप कार्यकर्ताओं को शास्त्री भवन तक प्रदर्शन करना था, भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण आप कार्यकर्ताओं को फिरोजशाह रोड से चलते ही कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। घंटों के संघर्ष के बाद जबरदस्ती आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में ले जाकर देर शाम तक थानों में बैठा कर रखा गया।

आम आदमी पार्टी यूथ विंग हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने बताया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ के रख दी है। अभी कल ही सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़े। मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी का जीना मुहाल कर दिया है। लोगों को दो जून की रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। आम आदमी पार्टी पूरे देश भर में जोरदार ढंग से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस के सारे इंटेलिजेंस फेल हो गए। आप कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस बेबस नजर आई। प्रदर्शन से पहले सभी यूथ विंग के कार्यकर्ता हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता से मिलने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वहां की लाइट तक काट दी और गेट के सामने बैरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया। धारा-144 लागू कर दी गई। इसके बावजूद आप कार्यकर्ताओं हजारों की संख्या में वहां से निकलकर शास्त्री भवन की तरफ बढ़े और रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके घंटों थाने में बैठा कर रखा। वहीं आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं ने पहले शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। तानाशाही बर्दाश्त नहीं होने दी जाएगी। दोपहर बाद 4 बजे तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे। इस मौके पर धीरज राव, विकास नेहरा, मोना सिवाच, नवीन ओहलयान, एडवोकेट अरुण, परीक्षित जून, नवनीत सैनी, योगेंद्र कौशिक, सोनू सिसोदिया, सोनू मलिक, दीपक कटारिया, कपिल यादव और हरविंदर मौजूद रहे।

Exit mobile version