सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री,कल लेंगे शपथ

हिमाचल के होने वाले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है.हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू जिनके नाम को कांग्रेस आलाकमान की तरफ से हरी झंडी दिखा दी गई है यही नहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू कल ही हिमाचल प्रदेश के 14 वे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी लेंगे।बता दे की कुछ देर पहले तक हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चा लगातार जारी थी लेकिन अब फैसला ले लिया गया है.सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ देर पहले ही अपने बयान में कहा था की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सबसे स्थिर सरकार होगी।

40 विधायक चुने गए और 3 अन्य विधायकों ने अपना समर्थन देने का वादा किया है। हम 43 विधायक हैं। कांग्रेस से कोई नहीं टूटेगा लेकिन बीजेपी से टूट सकते है. वे केवल आख्यान निर्धारित करते हैं। आने वाले समय में बीजेपी के 6-7 विधायक कांग्रेस में आ सकते हैं.यही नहीं जब उनसे मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था की मैं कभी रेस में नहीं था-न आज और न ही भविष्य में. मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की। कांग्रेस ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके आदेश का पालन करूं।