Home मनोरंजन Surekha Sikri : अनंत यात्रा पर चली गई “दादी सा”, अब नहीं...

Surekha Sikri : अनंत यात्रा पर चली गई “दादी सा”, अब नहीं नजर आएगी टीवी पर

साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। दूसरा साल 2020 में हुआ। उसके बाद शरीर कमजोर होता गया। आखिरकार आज सुबह मुंबई में कार्डिएक अरेस्ट हुआ और हमेशा के लिए शांत हो गया बालिका वधू की दादी सा। अब उनकी कड़क आवाज सुनाई नहीं पड़ेगी।

मुंबई। तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता 75 वर्षीय अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। टीवी पर्दे पर आपने उन्हें देखा होगा। उनके अभिनय को सराहा होगा। जैसे ही उनके जाने की खबर आई, उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई है। सभी दर्शकों ने बालिका वधू सीरियल में उनके अभिनय की खूब सराहना की थी। दादी सा के रूप में उनके अभिनय का लोहा माना था।

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। साल 2020 में सुरेखा ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई थीं। निधन आज कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।न वंबर 2018 में सुरेखा सीकरी को पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसकी वजह से वह पैरालाइज्ड हो गई थीं। वह शूटिंग के दौरान ही गिर पड़ी थीं।

बता दें कि सुरेखा सीकरी मूलतः उत्तर प्रदेश से थीं। पिता भातीय वायुसेना में और मां एक शिक्षिका रही हैं। सुरेखा ने साल 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। वहीं से अभिनय के गुर सीखे, जिसकी झलक पूरे जीवन उनमें दिखी है। उनकी संवाद अदायगी बेहद प्रभावी रहा है। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया।
सुरेखा सीकरी ने अपना करियर की शुरूआत साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की। उसके बाद अभिनय के क्षेत्र में कभी मुड़कर नहीं देखा। यही वजह रही कि उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थीं।

Exit mobile version