Home पॉलिटिक्स तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी विरासत है समाजवाद कोई नहीं छीन सकता

तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी विरासत है समाजवाद कोई नहीं छीन सकता

दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। नीतीश के साथ नोंकझोंक की बात भी स्वीकारी और अपनी पार्टी को समाजवादी की विरासत वाला बताया।

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नोंक-झोंक की बात तो मानी, लेकिन कहा कि हमारी विरासत समाजवादी की हैं। मीडिया से बात करते हुए राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे(नीतीश-तेजस्वी) बीच नोकझोंक होती रही, लेकिन हम समाजवादी लोग हैं। एक घर में तो भाई-भाई में लड़ाई होती ही है। लेकिन हमारे जो पुरखों की समाजवादी विरासत है उसे कोई और थोड़ी ले जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आज पहली बार हमारी मुलाकात हमारे घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व से हुई। डी. राजा, येचुरी जी और सोनिया गांधी से हमारी मुलाकात हुई है। सभी ने हमें बधाई दी। महागठबंधन की ये सरकार मज़बूती से चलेगी। ये जनता की सरकार है। बीजेपी का तो मतलब ही है ‘बड़का झूठा पार्टी’। एक वीडियो एडिट करके चलाया गया जिसका जवाब हमने ट्वीट में दे दिया। गिरिराज सिंह से पूछिए कि थोड़ी हिम्मत जुटाकर अपने प्रधानमंत्री से पूछें कि 2 करोड़ रोज़गार का क्या हुआ, बिहार में 19 लाख रोज़गार का क्या हुआ।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। तेजस्वी यादव ने सोनिया से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रम के बाद मैं कल रात दिल्ली आया। मैं दिल्ली में सीताराम येचुरी, डी राजा, सोनिया गांधी से मिला। सभी ने हमें बधाई दी और नीतीश कुमार की सरकार का स्वागत किया।

Exit mobile version