Telly Talks : स्पेशल है मौनी रॉय की लव वाली ये किस, आप भी जानिए

मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों सदगुरु के आश्रम में हैं। यहीं लव वाला वीडियो भी वायरल हो गया।

नई दिल्ली। शादी के बाद टीवी की नागिन यानी मौनी रॉय खुश नजर आ रही हैं। सिर्फ वो ही नहीं उनके पति सूरज नांबियार भी और कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। आखिर दिखें क्यों नहीं, दोनों एक दूजे को लव की हैप्पी डोेज जो दे रहे हैं। इस समय मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं।

कुछ समय पहले ही मौनी रॉय, सूरज नांबियार के साथ सदगुरु के आश्रम जा पहुंची थीं। इसी बीच मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार को मीडिया के सामने किस करती नजर आ रही हैं। एक बार के लिए तो सूरज नांबियार हैरान हो गए। जिसके बाद सूरज नांबियार ने भी मौनी रॉय के गालों पर किस कर दिया। पति को प्यार बरसाते देखकर मौनी रॉय शरम से लाल हो गईं। इस दौरान मौनी रॉय ने अपने पति के साथ जमकर पोज दिए।