Home बिजनेस जारी है महंगाई का झटका, अब तेल के बाद सब्जियों के दाम...

जारी है महंगाई का झटका, अब तेल के बाद सब्जियों के दाम बढ़े

त्योहार का मौसम। भारी बारिश। कई इलाकों में अभी भी बाढ़। किसानों पर दोहरी मार। तेल कंपनियों की मनमानी। सब मिलाकर अब सब्जियों और फलों के दाम बढ़ गए हैं। आम जनता परेशान हो रही है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास रहने वाले लोगों को तेल कंपिनयों की मनमानी के बाद सब्जियों के बढ़ते दामों ने भी परेशान कर दिया है। त्योहारी मौसम में लोगों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। गाज़ीपुर मंडी में एक सब्ज़ी विक्रेता ने बताया, “भारी बारिश और तेल के दाम बढ़ने से भी सब्ज़ियों के दाम बढ़ रहे हैं। 2-3 हफ्ते पहले प्याज 28-30 रुपए किलो था अब 45-46 रुपए किलो बिक रहा है। हम भी प्याज महंगा ही खरीद रहे हैं।”

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 0.35 रुपए (105.84 रुपए प्रति लीटर) और डीजल की कीमतों में 0.35 रुपए (94.57 रुपए प्रति लीटर) की वृद्धि हुई। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.52 रुपए प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल औ डीजल 35-35 पैसे महंगा हो गया है। आज की कीमतों में हुई उछाल की वजह से अब झारखंड की राजधानी रांची में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से भी सब्जी महंगे होने की खबर आ रही है। एक महिला ग्राहक ने बताया, “सब्ज़ियां पहले से काफ़ी महंगी हो गई हैं। तरोई, भिंडी, आलू, प्याज और सभी सब्ज़ियों के दाम पहले से ज़्यादा बढ़ गए हैं।”

Exit mobile version