Home राष्ट्रीय मथुरा न्यायालय द्वारा सर्वे के निर्णय से सत्य सामने आएगा : आलोक...

मथुरा न्यायालय द्वारा सर्वे के निर्णय से सत्य सामने आएगा : आलोक कुमार

 

नई दिल्ली। मथुरा के न्यायालय ने यह आदेश दिया है कि कृष्ण जन्म-स्थान का सर्वे कराया जाए, नक्शा बनाया जाए और अगली तारीख पर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। ऐसा ही आदेश वाराणसी में हुआ था। उसको इंतजामिया कमेटी ने चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय में, चुनौती निरस्त हुई। इंतजामिया कमेटी सर्वोच्च न्यायालय गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे को रोका नहीं, और सर्वे हो गया। हमें आशा है कि यहां पर भी यह सर्वे अब संपन्न हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को सत्य का सामना करने की हिम्मत है और उसके पास छुपाने को कुछ नहीं है, वह सर्वे का विरोध नहीं कर सकता क्योंकि, सर्वे से तो केवल जो वर्तमान परिस्थिति है, उस परिस्थिति का जो सत्य है वही तो सामने आएगा। हम उत्सुकता से इस आदेश के पूरा होने की प्रतीक्षा करेंगे। हमें विश्वास है कि इस सर्वे से न्यायालय को सत्य संधान कर उचित निर्णय करना शक्य हो पाएगा।

Exit mobile version