Home राष्ट्रीय ये है इस साल के वीर बच्चे

ये है इस साल के वीर बच्चे

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर इस बार देश के 56 बच्चों को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल में यह पुरस्कार नहीं दिया गया था। इसलिए इस बार बीते तीन वर्ष में चयनित कुल 56 बच्चों को ये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
शुक्रवार को भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ की ओर से इसकी घोषणा की गई। पुरस्कृत बच्चे गणतंत्र दिवस समारोह में कर्त्तव्य पथ पर परेड का हिस्सा बनेंगे। भारत अवार्ड 2020 बिहार के कैडेट अमृत राज को मृत्युपरांत दिया जा रहा है।
घोषित पुरस्कार में मार्कण्डेय पुरस्कार के तहत साल 2020 के लिए मोहित चंद्र उप्रेती, साल 2021 छत्तीसगढ़ की के लिए 16 वर्षीय अमन ज्योति जाहिरी, 2022 के लिए उत्तराखंड के नितीन सिंह को दिया गया।
भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से घोषित प्रह्लाद पुरस्कार के तहत उत्तम तांती, आयुष गणेश तपकिर, अहमद फ़ाज़ एम और मुहम्मद इरफान पी को दिया गया। वहीं, एकलव्य पुरस्कार अमनदीप कौर, एंजेल मारिया और सीताराम यादव को दिया जाएगा। अभिमन्यु पुरस्कार के लिए शानी, शानिस अब्दुल्ला टी एन और 9 वर्षीय क्रिस्टियन वंनूनज़ीर के नाम की घोषणा हुई।

Exit mobile version