Home राष्ट्रीय देश में जगह-जगह चल रहा है तिरंगा अभियान

देश में जगह-जगह चल रहा है तिरंगा अभियान

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने भारत-तिब्बत सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के हिस्से के रूप में तिरंगा फहराया।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान जारी है। देश की राजधानी से लेकर सुदूर गांवों और सीमाओं पर तिरंगा शान से लहराया जा रहा है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर नोएडा पुलिस द्वारा निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ में सभी धार्मिक नेताओं ने भाग लिया।

मुरादाबाद RPF और GRP के कर्मियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया। आजादी की 75वीं वर्षागांठ के उपलक्ष्य में देश की एकता, खुशहाली और समृद्धि के लिए RPF और GRP द्वारा यह मार्च निकाला गया था। लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने तिरंगा फहराया। ITBP के जवानों और तीर्थयात्रीयों ने स्थानीय लोगों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बद्रीनाथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

मुंबई में SBI अध्यक्ष दिनेश खरा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरूकता फैलाने के लिए ‘साइकिल रैली’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली में लगभग 200 लोग भाग ले रहे हैं। हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। इसके माध्यम से हमारा संदेश सभी तक पहुंचे, यही उम्मीद कर रहे हैं।

कोच्चि में अभिनेता मोहनलाल ने अपने आवास तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, “आजादी का 75वां वर्ष हम मना रहे हैं। मैं आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप शामिल होते हुए कामना करता हूं कि आने वाला वर्ष साहस और देश प्रेम के साथ बढ़ता रहे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह गुवाहाटी में हमने प्रभात फेरी का आयोजन किया और उसमें हम सभी ने भाग लिया। मैं असम की जनता से अनुरोध करता हूं कि आप हर घर पर तिरंगा फहराए।”

Exit mobile version