मुंबई। पहले कम लोग शुभकामनाएं दे पाते थे। लेकिन सोशल मीडिया में जब आप होते हैं, तो आपके बर्थ डे आदि के दिन आपके चाहनेवाले शुभकामनाओं का अंबार लगा देते हैं। शनिवार का दिन ऐसा ही है अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के लिए। उनके चाहने वाले लगातार ट्विटर और इंस्टा पर उन्हें विश कर रहे हैं।
कुछ पल के लिए आपके दिमाग में होगा कौन जाह्नवी ? नाम तो सुना है, लेकिन जेहन में नहीं आ रहा है। आइए, हम पूरी बात बताते हैं आपको। सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर 6 मार्च, 2021 यानी आज अपना 24वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कई मौकों पर श्रीदेवी के लुक में नजर आती हैं। एक दौर में जैसे श्रीदेवी को देखते ही फैंस की निगाहें ठहर सी जाती थी।
उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री की और इस फिल्म के रिलीज होते ही वह लाखों दिलों की धड़कन बन बैठीं। जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म तख्त भी साइन की है, जिसमें वे अपने अंकल अनिल कपूर के साथ काम करनेवाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ रूही आफ्ज़ा में काम कर रही हैं।
वे इस समय फिल्म रूही के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्म भी है। फिलहाल जाह्नवी फिल्म ‘गुड लक जैरी’ की शूटिंग में बिजी हैं।
May all the cheescakes wait for you #NadiyonPaar, Janhvi Kapoor. Happy birthday. #HappyBirthdayJanhviKapoor pic.twitter.com/eJ9xAmgvvi
— Filmfare (@filmfare) March 6, 2021
जाह्नवी कपूर का जन्म 1997 में हुआ था। उनकी छोटी बहन का नाम खुशी कपूर है। जाह्नवी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल से की है और एक्टिंग की ट्रेनिंग उन्होंने कैलिफोर्निया के ली स्टार्सबर्ग थिएटप एंड फिल्म इंस्टियूट से ली। जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ 2018 में डेब्यू किया। उनकी फिल्म धड़क मराठी ब्लॉकबस्टर मूवी सैराट का हिंदी रिमेक था। धड़क को क्रिटिक्स की आलोचना का सामना करना पड़ा, जिन्होंने इसकी तुलना ओरिजन फिल्म से की।
श्रीदेवी की मौत के साथ बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर जाह्नवी और खुशी के करीब आए। कॉफी विद करण के एक एपिसोड में जाह्नवी अर्जुन कपूर के साथ शामिल हुईं और उन्होंने वहां अपने नए रिश्ते के बारे में बात की। बोनी कपूर ने एक इंवेट में कहा था कि जब अर्जुन और अंशुला ने जाह्नवी और खुशी को स्वीकार कर लिया, तो उन्हें बहुत शांति मिली। मेरे बच्चे मेरी ताकत हैं।