Home पॉलिटिक्स आज है पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ता और नेता...

आज है पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ता और नेता दे रहे हैं बधाई

सैफई से अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में समाजसेवा की। आज उनके जन्मदिन की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता बधाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर कई केंद्रीय नेता और सपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई जगह उनकी लंबी उम्र्र की कामना के लिए विशेष पूजा आदि का कार्यक्रम हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर पर उनके साथ हाल की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। लालू प्रसाद ने अपनी शुभकामना में कहा है कि देश के वरिष्ठतम समाजवादी नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के पूर्व रक्षा मंत्री आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिवस पर उन्हें बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूँ।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया।

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी नेताजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई है।

2 नवम्बर, 1939 को इटावा जिले के छोटे से गांव सैफई में पैदा होने वाले मुलायम ने शुरुआती दिनों में शिक्षण कार्य किया। लेकिन लोहिया और उनके साथ के लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सियासत की ओर रुख किया। लोकदल के विधायक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले मुलायम ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जड़ें मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान माना जाता है।

Exit mobile version