मशहूर सिंगर और मेलोडी किंग माने जाने वाले सिंगर केके का आज है जन्मदिन, इंडस्ट्री को दिए थे कई सुपरहिट गाने

कृष्णकुमार कुन्नाथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर थे। कृष्णकुमार कुन्नाथ ‘केके' नाम से प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 , केरला में एक मलयाली परिवार में हुआ था।

मशहूर सिंगर और मेलोडी किंग माने जाने वाले सिंगर केके का आज जन्मदिन है। वह संगीत की दुनियां का ऐसा नाम थे जिनकी आवाज़ लोगों के दिलों को छूती थी। परंतु बीते दिनों उनकी अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

जीवन एवं पारिवारिक परिचय 

कृष्णकुमार कुन्नाथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर थे। कृष्णकुमार कुन्नाथ ‘केके’ नाम से प्रसिद्ध थे। उनका जन्म 23 अगस्त 1968 , केरला में एक मलयाली परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सीएस नायर और मां का नाम कनाकवाल्ली है। साल 1991 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ज्योति से शादी की थी। उनका बेटा नकुल जिसने एल्बम ‘हमसफर’ में गीत “मस्ती” गाया है और बेटी जिसका नाम तामारा है।

शिक्षा परिचय

केके ने दिल्ली माउंट सेंट मैरी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी और ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पूरी की।

टीवी और फिल्मी दुनिया

केके का बचपन से ही संगीत के प्रति रुझान था। केके का पहला ब्रेक यूटी ने दिया था। साल 1991 में सोनी म्यूजिक लॉन्च हुआ था, उसके लिए केके को चयनित किया गया। उस समय उन्होंने ‘पल’ नामक एक सोलो एल्बम निकाला जिसके संगीत निदेशक लेस्ली लोविस थे। और इस एल्बम के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार मिला। उनका दूसरा एल्बम हमसफर 24 जनवरी 2008 को रिलीज हुआ। जिसके बाद वो ज्यादा नजर नहीं आए।

केके, किशोर कुमार बर्मन को अपना गुरु मानते थे और उन्ही को देखकर केके ने अपना करियर संगीत में बनाने की सोची। केके ने कुछ टेलीविजन शो जैसे हिप हिप हुर्रे, जस्ट मोहब्बत, और शाकालाका बूम बूम के लिए भी गाया था। केके ने अपनी फिल्मी करियर बनाने से पहले 4 सालों में 3,500 से अधिक जिंगल लिखे और गाए, जो 11 अलग-अलग भाषाओं में थे। वह हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलगु, कनाडा, मलयालम फिल्मो में भी गाया करते थे। फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने केके को बॉलीवुड में गाने का पहला मौका दिया। उन्होंने बॉलीवुड में अपना कार्यकाल “माचिस” के ‘छोर आये हम’ से शुरू किया और आगे चलकर कई और लोकप्रिय गाने गाए। उन्हे अपना पहला सोलो गाना भी विशाल भारद्वाज ने ही दिया। “हम दिल दे चुके सनम”, “तड़प तड़प” के गीत से प्रसिद्धि मिली।

पसंदीदा चीज़ें

संगीत के अलावा केके को दक्षिण भारतीय व्यंजन पसंद थे। उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरूख खान, अक्षय कुमार हैं और पसंदीदा अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय, करीना कपूर हैं। उनके पसंदीदा संगीतकार ए. आर. रहमान, शान, प्रीतम, मोहम्मद रफी, आर. डी. बर्मन, और किशोर कुमार थे। इसके अलावा उनका शौक योग करना, सैर करना था।

पुरस्कार

* साल 1999 में उनके पहले एल्बम “पल” को सर्वशेष्ट स्टार स्क्रीन अवॉर्ड मिला।

* साल 2004 में, उन्हे झंकार बिट्स में “तू आशिकी है” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए सम्मानित किया गया।

* साल 2009 में फिल्म खुदा जाने के गाने के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाजा गया।

* उन्हें 6 फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन और 1 फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

प्रसिद्ध गाने

• पल

• सच कह रहा है दिवाना

• बंजारापन

• तड़प तड़प के

• आशाएं

• आवारापन

• तू ही मेरी शब है

• लबों को

• दिल इबादत

• है जूनून

• क्या मुझे प्यार हैं

• जरा सा

• खुदा जाने

• जिंदगी दो पल की

• मैं क्या हूं

• हा तुझे सोचता हूं

• इंडियावाले

• हां तू है

इतना ही नहीं और भी ऐसे तमाम गाने हैं जो दिल को छूते हैं। केके भले ही एक प्लेबैक सिंगर है, लेकिन आज भी एक सच्चे रॉकस्टार हैं और कई दिलों में बसे हैं। केके ने कोई म्यूजिक शिक्षा नहीं ली थी।

कैसे हुई केके की मौत

31 मई 2022 को केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान लाइव परफॉर्म कर रहे थे तो उसी दौरान उन्हें स्ट्रोक आया और तुरंत उन्हें कोलकाता के मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ले जाया गाया जहां, डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अभी तक केके की मौत की असल वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जानकारी में पता चला कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।