Bhai Dooj 2022 : भाई दूज और गोवर्धन पूजा का त्योहार, लोग दे रहे हैं ऐसे शुभकामनाएं

भाई दूज को पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे- 'भैया दूज', 'भाऊ बीज', 'भतरा द्वितीया', 'भाई द्वितीया', 'भथरू द्वितीया', 'भाई फोटा' आदि।


नई दिल्ली।
भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई-दूज आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तमाम लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे है। सोशल साइटस पर यह त्योहार अलग अलग पोस्टर और संदेशों में दिख रहा है। साथ ही गोवर्धन पूजा का त्योहार भी है।

ज्योतिषों के अनुसार भाई दूज का पर्व मनाने का शुभ मुहूर्त बुधवार दोपहर 2:34 बजे से शुरू होकर गुरुवार दोपहर 1:18 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। हिंदी कैलेंडर के कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है। जबकि यह आमतौर पर दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है, यह इस साल दिवाली के तीन दिन बाद मनाया जाएगा। ऐसे में भाई दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर यानी गुरुवार को मनाया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में हमेशा ख़ुशियाँ बनी रहें।

भाई-दूज की शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास के प्रतीक, सनातन परंपरा के वाहक, पावन पर्व ‘भैया दूज’ की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना है।

असल में, दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति, भगवान श्रीकृष्ण और ग्वाल बाल बनाकर उसकी पूजा करती हैं। यह पर्व बृज में स्थित गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण की पूजा का त्योहार है।