Home राष्ट्रीय आज है विश्व जनसंख्या दिवस, कितना जानते हैं इसके बारे में

आज है विश्व जनसंख्या दिवस, कितना जानते हैं इसके बारे में

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। मानव संसाधन किसी भी समाज के विकास में कितना सहायक है और इसको लेकर कैसी दुश्वारियां आती हैं, इसको लेकर चर्चा की जाती है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस साल विश्व की आबादी करीब 8 अरब हो गई है। पिछले साल यह साढ़े सात अरब से अधिक थी। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘8 अरब लोगों की दुनिया: सभी के लिए लचीला भविष्य, अवसर, अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना’ है।

गौर करने योग्य यह भी है कि भारतीय चिंतक और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुशभाई ठाकरे दिसंबर 1999 में अपने एक भाषण में कहा था कि निरंतर बढ़ती जा रही जनसंख्या की आवश्यकताओं को निश्चल राष्ट्रीय संसाधनों से पूरा नहीं किया जा सकता है। भारत को अविलंब ही राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की आवश्यकता है।

बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की प्रेरणा ‘Five Billion Day’ से आई थी। फाइव बिलियन डे 11 जुलाई, 1987 को मनाया गया था। तब दुनिया की आबादी पांच अरब के पार पहुंच गई थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जुलाई 2022 तक विश्व की जनसंख्या 7.96 अरब से ज्यादा हो गई है। 2037 में यह 9 अरब का और 2057 तक यह 10 अरब का आंकड़ा पार कर सकती है।

Exit mobile version