नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। भारत के अलग-अलग राज्यों में भी कई त्योहार और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। लोगों में हर्ष और उल्लास है। दिल्ली में गुड फ्राइडे पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च के बाहर जुलूस निकाला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने कहा कि सेवा और भाईचारे के ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।’’
We remember the courage and sacrifices of Jesus Christ today on Good Friday. His ideals of service and brotherhood are the guiding light for several people.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ओडिया नव वर्ष और महा बिषुब पाना संक्रांति की बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा हैः “ओडिया नव वर्ष और महा बिषुब पाना संक्रांति की बधाइयां। मेरी कामना है कि नया वर्ष ढेर सारी खुशियां लेकर आये। हमारे समाज में भाईचारे की भावना बढ़े और सभी पूरी तरह स्वस्थ रहें।”
Shubho Nabo Barsho!
Best wishes on Poila Boishakh. pic.twitter.com/Nfle3Erb9Z
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2022
पश्चिम बंगाल में पोहेला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) के दौरान सिलीगुड़ी में महिलाओं ने नृत्य किया।सिलीगुड़ी में लोग पोहेला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) मनाते हुए दिखे।
मदुरै में वार्षिक रथ उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मदुरै में चिथिरई तिरुविझा उत्सव के दौरान रथ जुलूस के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के बाहर वार्षिक रथ उत्सव शुरू होने वाला है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई है।
#WATCH तमिलनाडु: मदुरै में चिथिरई तिरुविझा उत्सव के दौरान रथ जुलूस के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। pic.twitter.com/4B6sxVkaGZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2022
बता दें कि