Home मनोरंजन Trending News : प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से हटाया जोन्स, सोशल...

Trending News : प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से हटाया जोन्स, सोशल मीडिया पर उड़ी ये अफवाह

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम हटा लिया है, जिसके बाद दोनों के अलगाव की चर्चा का बाजार गर्म है। प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर प्यारभरा कॉमेंट करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है।

*EXCLUSIVE* London, UNITED KINGDOM - With a public display of affection en route to lunch, Bollywood superstar Priyanka Chopra and the American singer-songwriter Nick Jonas held hands as they walk through the streets of the capital. Nick looked casual in his Rock 33 top and showed off his wealth by wearing a Richard Mille watch as his wife Priyanka wore her striped patterned jumpsuit and heart-shaped earrings as she held a bottle in hand which she brought to the table at the Beach Blanket Babylon Restaurant in London's Notting Hill. SHOT 8/12/21 Pictured: Priyanka Chopra - Nick Jonas BACKGRID USA 14 AUGUST 2021 BYLINE MUST READ: NASH / BACKGRID USA: +1 310 798 9111 / usasales@backgrid.com UK: +44 208 344 2007 / uksales@backgrid.com *UK Clients - Pictures Containing Children Please Pixelate Face Prior To Publication*


नई दिल्ली।
पल में तोला और पल में मासा को यदि समझना हो, तो सोशल मीडिया पर आम इसे बखूबी समझ सकते हैं। कुछ घंटे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने टाइटल से जोन्स हटाया, तो कई तरह की अफवाहें उड़ने लगी। कहा तो यहां तक गया कि सबकुछ सही नहीं है। दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। यानी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोन्स से तलाक ले सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। उन्होंने एक बार फिर नाम बदलते हुए सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर लिया है। सोशल यूजर्स का कहना है कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं है और शायद दोनों अलग होने वाले हैं। कई यूजर्स ने इसको लेकर प्रियंका से पूछा है कि वो इस पर सबको जानकारी दें।

इंस्टा पर कई लोग उनसे नाम हटाने की वजह पर सवाल भी कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका ने The Matrix Resurrections से अपना फर्स्ट लुक भी पोस्ट किया है।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ज़रूर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और तलाक की खबरों के गलत बताया है। मधु ने कहा, ‘ये सब बकवास है, प्लीज़ अफवाहें ना फैलाएं’। मधु के इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि प्रियंका-निक के अलगाव की खबरों में सच्चाई नहीं है,लेकिन लोगों को अब भी दाल में कुछ काला लग रहा है।

हालांकि, तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक के वीडियो पर प्यारभरा कॉमेंट करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है। निक ने अपना वर्कआउट वीडियो डाला है। प्रियंका ने रीसेंटली निक के वीडियो पर अपना प्यार जताया है जिसे देखकर उनके चाहनेवालों को तसल्ली हो गई है।

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज ‘सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त रही हैं।

Exit mobile version