महाराष्ट्र में पुलिस ने आठ करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के नकली भारतीय नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 में 2000 रुपए के नकली नोटों के करीब 400 बंडल नकली नोट जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गायमुख इलाके के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तारी के बाद कसारवडावली थाने में मामला दर्ज किया गया है।