Home दुनिया UKraine Crisis : जारी है यूक्रेन पर रूस का हमला, खेरसोन शहर...

UKraine Crisis : जारी है यूक्रेन पर रूस का हमला, खेरसोन शहर पर रूस का हुआ कब्जा

दुनिया की तमाम देश चाहे कुछ भी प्रतिबंध लगाए या बयान जारी करे, लेकिन सच यही है कि रूस लगातार यूक्रेन पर आग का गोला बरसा रहा है

कीव। यूक्रेन में भारी तबाही हो रही है। रूसी सेना ने यूक्रेन के अहम शहर खेरसोन पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।खेरसोन के मेयर इगोर कोलीखेव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रूसी सेना शहर की काउंसिल की बिल्डिंग में घुसी और उन्होंने शहर के नागरिकों पर कर्फ्यू लगा दिया है।

यूक्रेन का दावा है कि रूसी हमले में अभी तक 2000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध के बाद से 10 लाख लोग अपने घर से बेघर हुए हैं,लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। खेरसोन के मेयर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए रूसी सेना से अपील की है कि वह वह आम नागरिकों को ना मारे। उन्होंने कहा कि शहर में कोई यूक्रेन का सैनिक नहीं था। उन्होंने कहा कि शहर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सख्त कर्फ्यू है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।

Exit mobile version