Home राष्ट्रीय केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तार, भाजपाई हो रहे हैं आग बबूला

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तार, भाजपाई हो रहे हैं आग बबूला

15 अगस्त के दिन सीएम उद्धव ठाकरे के भाषण पर टिप्पणी की थी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने। मुंबई पुलिस की ओर से एपफआईआर दर्ज हुई और गिरफ्तार कर लिया गया उन्हें। इसके बाद राजनीतिक बयानों की बाढ़ आ गई है। शिवसेना और भाजपा आमने सामने है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा को पूरे देश में लेकर जा रही है। कहीं इसे जनता का समर्थन मिल रहा है, तो कहीं इस यात्रा के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। महाराष्ट्र में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकई कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शिवसेना कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए बयान के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद राजनीति गरमा गई है।

शिवसेना कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ मुंबई के लालबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि संसद के मंत्री जो खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं वे अपने ही मुख्यमंत्री(महाराष्ट्र CM) के संविधान पद का अपमान करता है, उसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के ख़िलाफ़ पुणे के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में युवा सेना की शिकायत के बाद FIR दर्ज़ की गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नारायण राणे के ख़िलाफ़ IPC की धारा 153 और 505 के तहत FIR दर्ज़ की गई है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है।

भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को गिरफ़्तार करना यह महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार हो रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है। हम इसे सहन नहीं करेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। मुख्यमंत्री को भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष याद नहीं रहा इसके लिए किसी व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है, ये स्वा​भाविक है। भाजपा वक्तव्य का समर्थन नहीं करेगी लेकिन भाजपा नारायण राणे के पीछे पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। पुलिस बल का इस्तेमाल करते हुए नारायण राणे की यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अगर उन्हें गैर क़ानूनी ढंग से गिरफ़्तार किया गया तब भी जन आशीर्वाद यात्रा चलेगी।

Exit mobile version