Music News, जोड़ा है म्यूजिकल मास्टरपीस, सभी गाने और वीडियो बेस्ट हैं, इसमें मौनी रॉय आपको फैन बना देगी, जल्द सुनिए और देखिए

यूनिवर्सल म्यूजिक ने मौनी रॉय और एली गोनी अभिनीत और अफसाना खान द्वारा गाया, मशहूर म्यूजिक जतिंदर शाह का लेटेस्ट मास्टरपीस श्जोड़ाश् लॉन्च किया है।

नई दिल्ली। कुछ हटकर सुनना चाहते हैं तो आपको यूनिवर्सल म्यूजिक का जोड़ा एल्बम सुनना चाहिए। इसमें मौनी राय, एली गोनी, अफसाना खान और जतिंदर शाह ने काम किया है। बता दें कि संगीतकार जतिंदर शाह ने पिछले 2 दशकों में लगभग 100 से अधिक फिल्मों के लिए अपना संगीत दिया है। अब उन्होंने वीवायआरएल पंजाबी बैनर में यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप का अपना पहला सॉन्ग जोड़ा लॉन्च किया है। इस गाने की वीडियो में हैं अभिनेत्री मौनी रॉय और एली गोनी। गाने को गाया है मशहूर गायिका अफसाना खान ने और इसके बोल मनिंदर कैली ने लिखे हैं।

शानदार वाहवाही

स्क्रीनप्ले और निर्देशन तक सभी में खूब वाहवाही बटोरी हैं। मौनी रॉय और एली गोनी इससे पहले कभी इतने शानदार अवतार में नहीं दिखे होंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन किरदारी में बेहतरीन केमिस्ट्री भी दिखाई दे रही हैं। इस अद्वितीय नॉन-फिल्मी म्यूजिक वीडियो के द्वारा पहली बार इस तरह की स्टोरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है।
इस पीरियड ड्रामा का सेट जयपुर के एक भव्य शाही महल में लगाया गया है।

काल्पनिक कहानी

जोड़ा प्रेम, विश्वासघात, आंसू और सामर्थ्य की कहानी है, जो मुख्यतः हर रिश्ते की आधारशिला है। इस काल्पनिक कहानी में मौनी एक ऐसी रानी का किरदार निभा रही हैं, जो किसी दूसरी महिला से अपने प्यार को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है। वह अपने प्यार को पाने में असफल रहती है, लेकिन मजबूती से सामना करते हुए अंत में अपने प्यार को वापस पा लेती हैं। ‘जोडा’ एक ऐसा जरिया है जो भावनाओं को दर्शाता है, जिनका प्यार बिना किसी शर्त के होता है और जो हर कठिनाइयों का सामना बहुत मजबूती से और खुशी-खुशी करती हैं।