Home पॉलिटिक्स UP Panchyat Chunav 2021 :पंचायत चुनाव के पहले चरण में जारी है...

UP Panchyat Chunav 2021 :पंचायत चुनाव के पहले चरण में जारी है मतदान

चुनावों को सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए 7 मार्च से अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत अब तक कुल 2,429 अस्त्र बरामद किए गए हैं।

लखनउ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchyat Chunav 2021 ) के लिए आज प्रथम चरण का चुनाव (Election) हो रहा है। मतदान (Voting) जारी है। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। प्रयागराज (Prayagraj) के इरादतगंज में मतदान केंद्र संख्या-4,5,6,7 में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। गोरखपुर में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchyat Chunav 2021 ) के प्रथम चरण में मतदान करने के लिए गोरखपुर (Gorakhpur) के वनटांगिया गांव के एक मतदान केंद्र के बाहर लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। आगरा के दिगनेर में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने कहा कि झांसी, हरदोई, कानपुर, रायबरेली, अयोध्या, गाजियाबाद, सहारनपुर और भदोही में पंचायत चुनाव होना प्रस्तावित है। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इन जिलों के कुल 19,774 मतदान केंद्रों के 51,036 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रस्तावित है। चुनावों को सकुशल और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए 7 मार्च से अभियान चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत अब तक कुल 2,429 अस्त्र बरामद किए गए हैं। 7,85,191 लीटर अवैध शराब की बरामदगी करते हुए 18,888 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान (Voting) जारी है। कानपुर (Kanpur) नगर के बिधनू में मतदान केंद्र नंबर 61-67 में लोग मतदान करने के लिए लाइन में खड़े दिखे। अयोध्या में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान चल रहे हैं।

रामपुर में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव कुल चार चरणों में होंगे और मतगणना 2 मई को होगी।

Exit mobile version