Home दुनिया वियतजेट ने जारी किए चार नए हवाई मार्ग, अब दिल्ली और मुंबई...

वियतजेट ने जारी किए चार नए हवाई मार्ग, अब दिल्ली और मुंबई से चलेंगी निरंतर फ्लाइट

नई दिल्ली। वियतजेट ने भारत और वियतनाम को जोड़ने वाली चार नई सेवाओं की घोषणा की है. इसके तहत मुंबई और हनोई के अलावा मुंबई – हो ची मिन्ह सिटी, नई दिल्ली – फु क्वोक और मुंबई – फु क्वोक के बीच नई फ्लाइट्स की शुरुआत की जा रही है.

मुंबई से हो ची मिन्ह सिटी और हनोई के लिए सीधी सेवाएं क्रमशः 3 जून और 4 जून, 2022 से शुरू होंगी। हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई वापसी की सप्ताह में चार उड़ानें चलेंगी, वहीं हनोई से साप्ताहिक वापसी की तीन उड़ानें संचालित की जाएँगी. 9 सितंबर 2022 के बाद मुंबई-फू क्वोक मार्ग के लिए प्रत्येक सप्ताह चार राउंड ट्रिप संचालित की जाएँगी, जबकि नई दिल्ली-फू क्वोक मार्ग पर प्रति सप्ताह तीन राउंड ट्रिप की आवृत्ति के साथ फ्लाइट्स संचालित होंगी।

कोरोना संकट से पहले वियतजेट द्वारा नई दिल्ली को वियतनाम की राजधानी – हनोई, और उसके वित्तीय केंद्र – हो ची मिन्ह सिटी से जोड़ने वाले दो सीधे मार्गों का संचालन किया जा रहा था. इसके अलावा एयरलाइन द्वारा वियतनाम को भारत के विश्व-प्रसिद्ध तीर्थ स्थल – बोध गया से सीधे जोड़ने के लिए कुछ चार्टर उड़ानों का संचालन भी किया जा रहा था। नई दिल्ली और हो ची मिन्ह सिटी/ हनोई के बीच दो मौजूदा सेवाएं जल्द ही क्रमशः 29 और 30 अप्रैल, 2022 को तीन साप्ताहिक उड़ानों के साथ फिर से शुरू हो गयी हैं।

वियतजेट के प्रबंध निदेशक दिन्ह वियत फुओंग ने कहा, ” छह सीधे मार्गों के माध्यम से हम वियतनाम को निरंतर भारत के करीब लाने के लिए उत्साहित हैं, जहां एक अरब से भी अधिक की आबादी मौजूद है. यह कदम महामारी के बाद के माहौल में हमारे परिचालन में दोबारा नई ऊर्जा संचारित करेगा।”

“प्रति लेग महज़ पांच घंटे की उड़ानों और प्रत्येक सप्ताह के सुविधाजनक शेड्यूल के साथ, वियतजेट की नवीनीकृत और समृद्ध कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच कई नए व्यापार और पर्यटन के अवसर पैदा करेगी. इससे इनकी अर्थव्यवस्थाओं को वृहद स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा। भारत में वियतजेट के उड्डयन नेटवर्क का हालिया विस्तार यात्रियों की लागत और समय बचाने की एयरलाइन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में मौजूद एयरलाइन के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाते हुए अब सभी यात्री हमारे आधुनिक विमानों पर नई उड़ानों का आनंद ले सकते हैं. इससे वे दक्षिण-पूर्व एशिया के लोकप्रिय गंतव्यों जैसे थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, आदि पर एक यादगार सफर पर भी जा सकते हैं।”

Exit mobile version