Home लाइफस्टाइल Viral News : ग्रेट! कहना नहीं पड़ता, होता है बिन कहे, ये...

Viral News : ग्रेट! कहना नहीं पड़ता, होता है बिन कहे, ये Love Gesture आपको भी पसंद आएगा

एक दुल्हा ने अपनी दुल्हन के पैर का अंगूठा छुआ। वीडियो बना और वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर धूम मची। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी ?

नई दिल्ली। प्यार के कितने किस्से सुने-देखे होंगे आपने। जितनी प्यार की गहराई होगी, उतनी रंगों की बारिश होगी। प्यार में क्या कुछ नहीं करते लोग। वैसे आपकी क्या राय है इस बारे में? हमसे जरूर मिलती होगी। आखिर ये चाश्नी आपको मिठास में सराबोर जरूर करेगी। पता है! कुछ दीवानों की दीवनगी वायरल होती है। वैसे उनका मकसद वायरल होना नहीं होता। ये तो आपकी प्रेरणा बनता। आखिर आप भी तो प्यार में डूबे हुए हैं।

प्यार तूने क्या किया….

हिंदू शादियों में आपने देखा होगा कि दुल्हन के कुछ कायदे। कायदे भी पैर छूने वाले। रिवाज है तो निभाती हैं हिंदू दुल्हनें। यानी सात फेरों के पूरे होते ही पति के पैर छूती हैं। पर यह क्या! इन साहब को क्या हुआ? लगता है प्यार का नशा चढ़ गया है उन पर। प्यार में उन्होंने सात फेरों के बाद पत्नी के पैर छूए। वैसे कुछ गलत नहीं है। परंपराओं में बंधे क्यों हम, जो बेमानी हों। हमारी बेस्ट विशेज हैं, दोनों का प्यार दिन-दिन बढ़ता ही जाए।


एक नई सोच

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा किसी सेलिब्रिटी ने किया होगा। कारण होगा सिर्फ लाइमलाइट। नहीं…नहीं। यह सबसे अनोखा और समाज में नई सोच बिखेरता हुआ काम आप और हमारे जैसे आम आदमी ने किया है। यह वायरल वीडियो देखकर हमें तो बहुत अच्छा लगा। वरना पुरुष वाला अहम आप जानते ही हैं। वीडियो में देखा जब सात फेरों के बाद दुल्हन, पति के पैर छूने को आगे आई, तो पति ने उसे रोका और पत्नी के पैर छूए। इस पहल ने बदरंग व बेमानी मान्यताओं को तोड़ा है। साथ ही समाज में नई सोच प्रसारित की है और जो सच भी है। सोचो कितनी प्रेरणा मिलेगी आने वाली पीढ़ियों को। ये क्या आप तो सोच में पड़ गए। अजी, सोच किस बात की। बराबरी की शानदार बात की दुल्हे मियां ने। मुबारक जी…आपने कमाल कर दिया। अभी तक इस वीडियो को 34 मिलियन लोग देख चुके हैं। अरे! अब आप यहां-वहां टाइम पास नहीं करें। अब आप भी देखिए मिस्टर रॉबिन हुड की ये वाली वीडियो देखिए।

शरदूल और तनूजा की लवस्टोरी

पिछले साल कोरोना टाइम में शरदूल और तनूजा ने शादी की। अलग था मंगलसूत्र। डिजाइन नहीं!! पहनाने वाला! जी, सही सुन रहे हैं आप। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दूल्हा, दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है। पर यहां तो कुछ अलग हुआ। तनूजा ने शरदूल को पहनाया मंगलसूत्र। एक इंटरव्यू में तनूजा कहती हैं कि लड़कियां ही क्यों पहने मंगलसूत्र? जब महिला-पुरुष एक हैं, तो यहां फर्क क्यूं….जब मैंने यह बात शरदूल को बताई तो वो मेरी बात से सहमत हुए और शादी के दिन, लोगों के बीच मैंने शरदूल को मंगलसूत्र पहनाया। हमारा प्यार इस पहल से और मजबूत हुआ है।

Exit mobile version