Home दुनिया Viral Video, बेबी की क्यूट बेस्टी से आप भी मिलिए

Viral Video, बेबी की क्यूट बेस्टी से आप भी मिलिए

फ्रेंडशिप नई-नई है, पर बेबी और बटर की क्यूटनेस आपको भी बेबी बना देगी कुछ पलों के लिए। इनकी क्यूटनेस का वीडियो देखिए और बहुत कुछ मिस करेंगे।

नई दिल्ली। काश! हम भी बच्चे होते, तो कोई टेंशन नहीं होती किसी भी बात की। सब कुछ मम्मी-पापा ही देखते। हम तो अपनी मस्ती में मस्त रहते। पर ऐसा कहां होता है। समय के साथ-साथ सबकुछ बदलता है और बदलना भी चाहिए। पर मिस तो करते ही हैं वो क्यूटनेस वाला बचपना।

हार्लो बेबी की वीडियो

सोशल मीडिया में हार्लो बेबी की वीडियो बहुत वायरल हो रही थी। अपने देखा ये वीडियो? नहीं तो? कोई नहीं हम इसका डीटेलिंग आपको बताते हैं और लिंक भी देते हैं। हार्लो बेबी का यह वीडियो क्यूटनेस से लबालब है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक बच्ची को एक सुंदर तितली में एक नया दोस्त मिला, जो उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। यह वीडियो हार्लो की मम्मी ने ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में प्यारे बच्चे को उसके चेहरे पर मुस्कान के साथ देखा जा सकता है और सुंदर तितली ने भी अपने नए छोटे दोस्त की कंपनी का मज़ा लिया। अब मम्मी का कैप्शन भी पढ़िए, ’मुझे आशा है कि यह आपको भी मुस्कुराएगा, जिसमें बच्चे के बीच के प्यारे बंधन को उसके सिर पर एक तितली के साथ दिखाया गया है।’

मिलियन से ज्यादा लाइक्स

हैरान होंगे यह सुनकर आप। इस वीडियो पर अब तक दो मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 22.1 मिलियन व्यूज के साथ ही लोगों से ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। सभी कमंटेस एक से बढ़कर एक हैं। जल्द आप भी देखिए।

Exit mobile version