Home राष्ट्रीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरे देश में चल रही है वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरे देश में चल रही है वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। देश भर के सांसदों और विधायकों ने मतदान कर रहे हैं। देश भर के सांसदों और विधायकों ने मतदान देने किया शुरू। शाम 5 बजे तक का होगा मतदान।

नई दिल्ली। आज की तारीख काफी अहम है। देश के संसद सहित तमाम विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने अपना उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाया है, वहीं यूपीए की ओर से विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा अपना किस्मत आजमा रहे हैं। जिस प्रकार से देश में राजनीतिक हालात हैं, उसके आधार पर यह तय माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू ही देश की अगली राष्ट्रपति होंगी।

विपक्ष के उम्मीदवार य़शवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने अपील करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाजपा के उनके पुराने साथी उन्हें वोट करें। यशवंत सिन्हा ने अपनी अपील में कहा कि भाजपा के नेता अगर उन्हें सपोर्ट करते हैं तो उनके पास अपनी पार्टी को सही मार्ग पर लाने का ये एक आखिरी मौका होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला। तमिलनाडु में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।

पश्चिम बंगाल में राज्य के भाजपा विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तर 24 परगना में राजारहाट के वेस्टिन होटल से पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से पहले विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे।पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधायक वोट डाल रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएलपी की बैठक में सभी को बताया जाएगा कि वोट किसे डालना है, गलती से किसी और को वोट न दे दी जाए। हमारी पूरी कोशिश है… पंजाब का 99% वोट यशवंत सिन्हा को जा रहा है।

Exit mobile version