West Bengal News : शुभेंदु ने दी ममता को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कोलकाता। हाल ही में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में दंगों के लिए जिम्मेदार थे। उनके बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विधानसभा परिसर में गुरुवार को मीडिया से मुखातिब ममता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि गृहमंत्री के बयान की वजह से दंगे हुए हैं। क्या वह साबित कर सकती हैं। उन्हें अपने बयान की जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि वह सबूत नहीं दे सकतीं, तो मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
इसके अलावा उन्होंने नियुक्ति भ्रष्टाचार को लेकर भी तृणमूल पर हमला बोला। शुभेंदु ने कहा तृणमूल के नीचे से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ममता के बेहद खास पार्थ चटर्जी, माणिक भट्टाचार्य अब जीवन कृष्णा जेल में हैं। अभी और लोगों को जेल में जाना है।