Home स्वास्थ्य क्या आप भी रात को खाना नहीं खाते?

क्या आप भी रात को खाना नहीं खाते?

डिनर छोड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज से ही इस आदत को रोकें।

नई दिल्ली। रात को नहीं खाने से आप सोचते हैं कि वजन कम हो जाएगा या आप अगले दिन फिट रहेंगे, तो लेने के देने पड़ सकते हैं, जैसे

खुद को कमजोरी महसूस होना – फूड हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण और ताकत देने में मदद करता है। रात को अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो शरीर में वीकनेस होने लगती है।

कैलोरी इनटेक कम होता है – वेटलॉस के चक्कर में कई बार लोग रात का खाना नहीं खाते हैं। इस वजह से कैलोरी इनटेक कम हो जाती है।

स्ट्रेस बढ़ता है – रात को खाना नहीं खाने से स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। जिस वजह से वजन बढ़ने की समस्या भी देखी जा सकती है।

वजन बढ़ जाता है – रात को समय भोजन न करने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होने लगता है। इस कारण से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

स्लीप साइकिल पर प्रभाव -रात को खाना नहीं खाने से सेहत के साथ-साथ नींद को भी प्रभावित करता है। इससे आपकी स्लीप साइकल डिस्टर्ब हो सकती है।

डिनर हल्का जरुर करें – रात को खाना न खाने की जगह आप थोड़ा खाना या फिर हैवी नाश्ता सुबह कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखेगा। रात को खाना छोड़ना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता।

Exit mobile version