AI युग की नई मिथक गाथा: ‘MAYA’ ने किया धमाकेदार आगमन

नई दिल्ली।  प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आनंद गांधी और गेम डिज़ाइनर ज़ैन मेमन ने मिलकर एक नई साइंस-फिक्शन ब्रह्मांड MAYA की शुरुआत की है, जो फिल्मों, गेम्स, ग्राफ़िक नॉवेल्स और किताबों सहित कई माध्यमों में फैली होगी। MAYA: Seed Takes Root, इस यूनिवर्स की पहली किताब, 19 अगस्त को वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगी।

कहानी एक ऐसे ग्रह “नेह” पर आधारित है जहाँ “माया” नामक संवेदनशील पेड़ों का नेटवर्क हर नागरिक के मन को नियंत्रित करता है।लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जिसे सिस्टम देख नहीं सकता – और वह बन जाता है सबसे खतरनाक। गांधी कहते हैं, “MAYA केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि डिजिटल नियंत्रण के विरुद्ध एक रक्षा-कवच है।”

चार वर्षों में विकसित इस प्रोजेक्ट में वैज्ञानिकों, भाषाविदों और दार्शनिकों का योगदान रहा है। MAYA आज की सभ्यता के असली संघर्षों—सत्य बनाम अंधविश्वास, स्वतंत्रता बनाम नियंत्रण—को उजागर करता है।