Home टेक ज्ञान WhatsApp ने जुलाई में 24 लाख भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

WhatsApp ने जुलाई में 24 लाख भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। कहीं आपका पोस्ट और मैसेज तो नहीं रिमूव किया गया है ? चौंकिए नहीं, यह सच्चाई है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप WhatsApp ने जुलाई, 2022 के दौरान 23.87 लाख से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम ने जुलाई में कुल 2.7 करोड़ पोस्ट को रिमूव किया गया है। मासिक रिपोर्ट में कहा, एक जुलाई, 2022 और 31 जुलाई, 2022 के बीच 23,87,000 खातों पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 14,16,000 खातों को उपयोगकर्ताओं की किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
WhatsApp ने बताया कि जून, 2022 में 22 लाख से अधिक भारतीय खातों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। मार्च में 18 लाख अकाउंट्स पर, अप्रैल में 16 लाख अकाउंट्स पर और मई में 19 लाख अकाउंट्स पर बैन लगाया गया था। बुधवार को, मेटा ने खुलासा किया कि उसने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम से 2.7 करोड़ से ज्यादा पोस्ट्स हटा दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार के नियमों का पालन कर रहा है। इसके तहत कंपनी ने हिंसक और ग्राफिक कंटेंट के 1.73 करोड़ स्पैम पोस्ट और 23 लाख पोस्ट को हटा दिया है।

Exit mobile version