हर साल 17 जुलाई को क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय न्याय दिवस और क्या है इसका इतिहास

International Justice Day: इस बार अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस की थीम/विषय औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना’ है।

हर साल 17 जुलाई का दिन अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के रुप मे मनाया जाता है। यह दिन हमें यही बताता है कि चाहे लोगों मे कितना भी भेदभाव क्यों ना हों वो एक दूसरे से कितने भी अलग क्यों ना हों लेकीन न्याय सबके लिए बराबर होता है ।इस दिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल जस्टिस और अंतरराष्ट्रीय जस्टिस डे भी कहते है।

क्यों मनाते है अंतरराष्ट्रीय जस्टिस डे

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का एक मात्र उद्देश्य लोगों को न्याय के समर्थन के लिए जागरूक करना, उन्हें एकजुट रहने का संकेत देना और असहाय और पीड़ितो को उनके अधिकार के लिए बढ़ावा देना है। साथ ही इस दिन को गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के लिए एक साथ आने के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।

साथ ही यह दिन अपराधियों को यह भी बताता है कि अगर उसने कोई गलती की या उसने कोई अपराध किया तो उसके खिलाफ देश का कानून न्याय करेगा।

कैसे हुई शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यालय को रोम के कानून के रुप में भी जाना जाता हैं। रोम के इस कानून को अपनाने का अधिकार सभी देशों को बराबर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस 2022 का विषय

इस बार अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस की थीम/विषय औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना’ है। अगर बात करें हम अनौपचारिक अर्थव्यवस्था से लोगों की आजीविका की तो हर दिन लगभग 60 प्रतिशत लोग सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारी संबंधित लाभों से अवगत नही होते हैं।