एयर इंडिया, जो पहले से ही पेशाब घोटाले के चलते आलोचना और जांच का सामना कर रहा है अब एक और विवाद में घिर गया है। इस बार, एक महिला ने ट्विटर पर उसे परोसे गए खाने में पत्थर का एक टुकड़ा मिलने की शिकायत की है। सर्वप्रिया सांगवान नाम की ट्विटर यूजर ने भोजन की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पत्थर का एक छोटा सा टुकड़ा दिखाया गया है, जो उसे एयर इंडिया की फ्लाइट 215 में अपने भोजन में मिला है।
एक ट्वीट में उन्होंने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, ‘पत्थर मुक्त भोजन सुनिश्चित करने के लिए आपको संसाधनों और धन की आवश्यकता नहीं है Air India (@airindiain)। आज की उड़ान AI 215 में परोसे गए मेरे भोजन में मुझे यही मिला। चालक दल के सदस्य, सुश्री जादोन को सूचित किया गया। इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है।’’
You don’t need resources and money to ensure stone-free food Air India (@airindiain). This is what I received in my food served in the flight AI 215 today. Crew member Ms. Jadon was informed.
This kind of negligence is unacceptable. #airIndia pic.twitter.com/L3lGxgrVbz— Sarvapriya Sangwan (@DrSarvapriya) January 8, 2023
ट्वीट के बाद कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। वहीं टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन की घोर लापरवाही के लिए आलोचना की है, खासकर ऐसे समय में जब उसकी सेवाओं पर पहले से सवाल उठाए जा रहे हैं।