Home दुनिया आज है World Oral Health Day

आज है World Oral Health Day

हर साल दुनियाभर में 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है।

नई दिल्ली। World Oral Health Day को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस भी कहा जाता है। इस दिन को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरुक करना है। दांत-मसूड़ों और जीभ की सेहत का भी उतना ही ख्याल रखना जरूरी होता है, जिनका कि शरीर के बाकी अंगों का। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे यानी की विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य वयस्कों और बच्चों के बीच मुंह की स्वच्छता के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। मुंह के रोगों का मुख्य कारण धूम्रपान, खानपान और खराब लाइफस्टाइल है।

Exit mobile version