Home राष्ट्रीय World Record : दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने का गिनीज वर्ल्ड...

World Record : दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दीवाली के अवसर पर सरयू किनारे दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार लाखों दीप ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

अयोध्या। एक के बाद एक कई विश्व रिकॉर्ड प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर बन रहे हैं। एक बार फिर भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड बना और यह पिछली साल का ही रिकॉर्ड तोड़ा गया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से अयोध्या में दीपोत्सव 2021 के दौरान दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

इस संबंध में निश्चल बडौत, कंसल्टेंट ऑफिसर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव पिछली बार से डेढ़ गुना ज़्यादा रहा, पिछली बार 6,06,000 दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इस बार 9 लाख से ज़्यादा​ दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन रहा है।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों सहित रामभक्तों के प्रति आभार प्रकट किया। एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत वर्ष 2023 तक अयोध्या जी में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण को रोक नहीं सकती है।

Exit mobile version