Home राष्ट्रीय पूरे देश में मनाया गया योग दिवस, केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया...

पूरे देश में मनाया गया योग दिवस, केंद्रीय मंत्रियों ने भी किया योग

हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है हमारा स्वास्थ्य और हमारा चरित्र। हमारे लिए अपने स्वास्थ्य की रक्षा योग के माध्यम से करने का प्रयास करना कोविड के काल में और उपयोगी, प्रासंगिक और महत्वपूर्ण हो गया है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग किया गया। कोविड प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं सहित कई नामचीन लोगों ने योग किया। आम जनता से आग्रह किया गया कि दैनिक जीवन में योग को शामिल कर लें, तो कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।

दिल्ली में 7वें #InternationalDayOfYoga के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ उपराष्ट्रपति निवास पर योगाभ्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि जब भारत नें संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तो उसके पीछे ये ही भावना थी कि योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाल किले पर योग किया। योग को जीवन का हिस्सा बनाईये। वो वर्तमान में भी आपकी मदद करेगा और भविष्य में भी आपकी उर्जा को बढ़ाने का काम करेगा। योग कोरोना से पहले भी मददगार था, कोरोना के बीच भी मददगार था और कोरोना के बाद तो है ही।

गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज #InternationalYogaDay पर पणजी के अगुआड़ा फोर्ट में योग किया। महाराष्ट्र में मुस्लिम महिलाओं ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योगाभ्यास किया। BSF के जवानों ने 7वें #InternationalDayOfYoga के अवसर पर कोलकाता में योग किया।

7वें #InternationalDayOfYoga के अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने आवास पर योगाभ्यास किया।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने रामपुर में योग किया।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में योगाभ्यास किया।

Exit mobile version