Home खेल संबंधी युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी, फैंस हुए कंफ्यूज

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी, फैंस हुए कंफ्यूज

भारतीय क्रिकेटर चहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कारण उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। चहल ने एक फोटो शेयर किया जिसमे बिना कैप्शन में “न्यू लाइफ लोड हो रही है…” लिखा है।

युजवेंद्र चहल जिसे भारत का लेग स्पिनर भी कहा जाता है, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। क्योंकि वह अक्सर अपनी, अपने परिवार और अपने साथियों से जुड़े फोटो या कहानियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। चहल फनी वीडियो भी पोस्ट करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद है। दरअसल, क्रिकेटर अपने फैंस का मनोरंजन (entertainment) करने के लिए पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन इस बार चहल ने एक ऐसी स्टोरी शेयर की है जिसने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है।

भारतीय क्रिकेटर चहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की, जिसके कारण उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं। चहल ने एक फोटो शेयर किया जिसमें “न्यू लाइफ लोड हो रही है…” टेक्स्ट है जिसके कारण उनके फैंस कंफ्यूज हो गए है और सोचने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि चहल ने कुछ देर बाद ही इस स्टोरी को डिलीट कर दिया है।

एशिया कप में चहल की वापसी

क्रिकेट के लेग स्पिनर चहल इस समय अपने ब्रेक पर हैं और छुट्टियों में मजे कर रहे हैं, और 2022 के एशिया कप के मैच में वापसी करेंगे। 2021 में T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद, अपनी शानदार वापसी की और अपनी जगह फिर पाने के लिए हर जगह विकेट लिए। पहली बार चहल ने 2022 आईपीएल के राजस्थान रॉयल के लिए एक्टिंग की जहाँ वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज निकले। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के भी खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में खेला, जहां चहल ने पांच मैचों में छह विकिए लिए। उन्होंने दो मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड की यात्रा भी की जिसमें उन्होंने एक मैच में एक विकेट लिया। अपने अच्छे परफॉर्मेंस के लिए उन्हे इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद वाली टीम में शामिल किया गया और चहल ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। चहल ने दो T20 में भी चार विकेट लिए।

चहल आईपीएल 2022 के बाद से लगातार टीम के साथ थे। T20 में चयन करने वालों ने उन्हें आराम देने के बारे में सोचा और उन्हें वेस्ट इंडीज T20 के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। हालाँकि, लेग स्पिनर 2022 के एशिया कप और शायद 2022 के टी 20 विश्व कप में भारत के लिए एक वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version