Home राष्ट्रीय Happy Birthday : आज है महानायक और लोकनायक का जन्मदिन

Happy Birthday : आज है महानायक और लोकनायक का जन्मदिन

 

नई दिल्ली। 11 अक्टूबर का दिन भारत में दो बड़े लोगों का जन्मदिन है। एक को लोकनायक के नाम से लोग पुकारते हैं, तो दूसरे को महानायक। लोकनायक यानी जयप्रकाश नारायण। छात्र आंदोलन को नई धार देने वाले। दूसरे महानायक हैं अभिताभ बच्चन। बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदायगी और आवाज के बूते एक अलग मुकाम बनाने वाले।

बता दें कि जयप्रकाश नारायण का जन्म सिताब दियारा में 11 अक्टूबर, 1902 को हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उन्हें 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। इन्दिरा गांधी को प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए उन्होने ’सम्पूर्ण क्रांति’ नामक आन्दोलन चलाया। उस आंदोलन के कारण ही देश में आपातकाल लगाया गया था। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें ’लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं ने लोकनायक की जयंती पर उन्हें याद किया है।

लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जंयती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, हम अमिताभ बच्चन की बात करें, तो आज बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की दुनिया भी इनके अभिनय की कायल है। इनके जन्मदिन पर लोग उनके शतायु होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया के मंचों पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर, 1942 को हुआ। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका निभाई है। भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो “कौन बनेगा करोड़पति“ में कई वर्षों से मेजबान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं।

Exit mobile version