Home राष्ट्रीय 26 जनवरी: रैली निकालने को लेकर जोश में है किसान नेता, कांग्रेसियों...

26 जनवरी: रैली निकालने को लेकर जोश में है किसान नेता, कांग्रेसियों का मिल रहा है साथ

दो महीने से भी अधिक समय से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में, अनुशासन एवं अहिंसा किसी भी आंदोलन के सबसे बड़े हथियार हैं। जिसे किसानों ने बेहद अच्छी तरह से समझा है।

नई दिल्ली। बात शुरू हुई थी नए कृषि कानून का विरोध से और अब जिद पर आकर टिकी हुई है। आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के साथ केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ 11 दौर की बात हो चुकी है, लेकिन नतीजा आज भी शून्य ही है। अब किसान नेताओं के जिद के आगे सरकार के साथ दिल्ली पुलिस भी झुकी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में किसान नेता ट्ैक्टर रैली निकालेंगे। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भी खुश नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जैसे ही राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में किसानों को रैली निकालने की अनमुति मिलीं, कांग्रेस नेताओं की बांछें खिलने लगी। उन्हें लगने लगा कि केंद्र सरकार किसानों के हाथ हथियार डालने के मूड में आ रही है। तभी तो किसान नेताओं के साथ अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पूरे जोश में दिख रहे हैं।

उसी जोश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर किसानों की जीत निश्चित है। साथ ही उन्होंने किसानों से मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक निकाले जाने का आह्वान किया।

असल में, गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर लोगों को बधाई देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश की नींव समानता एवं न्याय पर आधारित है और कतंत्र में लोगों की इच्छा ही सर्वोपरि है। उन्होंने इतने विशाल एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के संचालन को लेकर किसान नेताओं की सराहना भी की। हुड्डा ने कहा कि दो महीने से भी अधिक समय से हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में, अनुशासन एवं अहिंसा किसी भी आंदोलन के सबसे बड़े हथियार हैं। जिसे किसानों ने बेहद अच्छी तरह से समझा है।

Exit mobile version