नई दिल्ली। चर्चित कवि और कथाकार नीलोत्पल मृणाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस में इसकी शिकायत की गई। महिला ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि दस सालों तक शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया है। 32 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। वह 10 साल से दिल्ली में किराए पर रह रही है और मुखर्जी नगर में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रही है।
पीड़िता के अनुसार, करीब 10 साल पहले दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लेखक नीलोत्पल से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि साल 2013 में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने खुद को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए शादी का झांसा दिया।
Delhi | A rape case registered in Timarpur Police Station area. FIR, filed on the basis of a woman's complaint, states that author Nilotpal Mrinal raped her for 10 years under the pretext of marriage: Delhi Police
— ANI (@ANI) May 9, 2022
सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि तिमारपुर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया है। एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि लेखक नीलोत्पल मृणाल ने शादी का झांसा देकर उससे 10 साल तक दुष्कर्म किया।