रन फॉर विकसित भारत का आयोजन

इस अ​भियान के लिए साइना नेहवाल और राजकुमार राव हरी झंडी दिखाई।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय और विकसित भारत एंबेसडर ने ‘रन फॉर विकसित भारत’ का आयोजन किया। ऐस शटलर और भाजपा नेता साइना नेहवाल ने कहा, ” विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। इसे साइना नेहवाल और राजकुमार राव हरी झंडी दिखाई। ऐस शटलर और भाजपा नेता साइना नेहवाल ने कहा कि विकसित भारत अभियान बहुत महत्वपूर्ण है।साइना ने इस मौके पर एक प्रमुख न्यूज एजेंसी से कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते मैं कहूंगी कि फिटनेस के लिए रोजाना दौड़ना चाहिए। लेकिन आज हम यहां एक अलग कारण से हैं कि हम एक ऐसे भविष्य का निर्माण करें, एक ऐसे देश का निर्माण करें जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो। हम वैसे भी हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम और भी बेहतर काम करें…”