Bollywood News, मालदीव में मी टाइम स्पेंड कर रहे हैं शाहिद और मीरा, होंगे फुल रिचार्ज

मी टाइम की जरूरत आपको ही नहीं सेलिब्रिटीज को भी चाहिए। इस मी टाइम में सिर्फ हम-तुम हो तो कहना है क्या। गारंटीड ये टाइम फुल रिचार्ज कर देगा।

नई दिल्ली। इन दिनों शाहिद कपूर और मीरा राजपूत मालदीव में मी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एंजॉयमेंट फुल है इसका पता इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों से पता चलता है। फिल्मी ग्राफ तो शाहिद का हिट है। आज उनकी पर्सनल बात करते हैं। वैसे शाहिद कपूर सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत में मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। आपने उनकी कई मालदीव की बहुत-सी तस्वीरें देखी होंगी। लेटेस्ट उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो समुंद्र किनारे एंजॉय करते दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो बीच किनारे रखी टेबल के पास खड़े हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कॉफी मग दिख रहा है और दूसरी तस्वीर में वो लेटकर ऊपर की ओर देख रहे हैं। तस्वीर में शाहिद कपूर व्हाइट कलर की टैंक टी-शर्ट में बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं।